फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: कांवड़ियों की सेवा के लिए दूर दराज से आ रहे श्रद्धालु, शिविरों में लगा रहे भंडारा

शामली जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा में गांव-गांव से लोग आगे आ रहे हैं। ऊन थाना भवन रोड पर लगने वाला खुंडेश्वर महादेव मंदिर का भंडारा बीते 15 वर्षों से शिवभक्तों की सेवा कर रहा है। गांव हथछोया के सामाजिक कार्यकर्ता और भूमिया खेड़ा युवा टीम हर साल की तरह इस बार भी मिलकर श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ शिविर चला रहे हैं। शिविर में श्रद्धालुओं को नाश्ता, भोजन, फल, पीने का पानी और स्नान की सुविधा दी जा रही है। कांवड़ रखने के लिए बल्लियों की विशेष व्यवस्था की गई है। सेवाभाव से भरे इस आयोजन में गांववासियों और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने बताया कि सेवा 23 जुलाई तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें