चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार को कस्बे के प्राचीन दुर्गा देवी देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए गए। प्रातः 4 बजे से ही मंदिरों में भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे। माता के दर्शन के लिए दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, मंदिर में पूजा-अर्चना करने वालों की लंबी कतार लगी रही। नवरात्र को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रातः में पंडित चंद्रमोहन शास्त्री द्वारा उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ कराया गया, जिसमे यजमान स्वरूप मंदिर समिति के प्रबंधक व सभासद राकेश शर्मा सह परिवार ने सामूहिक रूप से यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण हेतु कामना की।