उत्तर प्रदेश के शामली में दुकानों के मालिकाना हक को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने 16 दिन पहले जानलेवा हमला करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी की गिरफ्तारी हो गई। इसके विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने बड़ा बाजार, गांधी चौक, सराफा बाजार बद रखा। शिव मूर्ति के पास व्यापारी धरना देकर बैठ गए। यहां पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने व्यापारियों की शिकायत पर कहा कि सीओ को मोड़ कर नहर में फेंक देंगे।