कैराना में रात्रि में तीतर वाडा रोड पर स्थित बास बाही के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर पानी डालकर काबू करने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो गया। तीतरवाडा वाड़ा रोड पर अय्यूब मंसूरी का बास बाही का गोदाम है। बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर काबू करने का प्रयास किया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अय्यूब मंसूरी ने बताया कि उसका करीब साढ़े 3 लाख का नुकसान हो गया।