शामली जनपद के बिड़ौली क्षेत्र के इंदिरा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में डीएम अरविंद चौहान, एसपी रामसेवक गौतम ने बावरिया समाज के लोगों की बैठक ली। समाज के कुछ अपराध में लिप्त लोगों को अपराध नहीं करने के प्रति जागरूक किया, कहां कि समाज के कुछ लोग कच्ची शराब बनाने समेत अन्य गैर कानूनी कार्य करते हैं, उन्हें गलत कार्य नहीं करने हैं, समाज के कुछ लोगों का उदाहरण देते हुए उन्हीं की तरह शिक्षा,पुलिस में भर्ती होकर नाम रोशन करने की अपील की