यूपी पुलिस के जांबाज सिपाही अंकित तोमर ने बुधवार रात फोर्टिस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। शहीद सिपाही अंकित तोमर को शामली पुलिस लाइन से सलामी दी गई। मौके पर डीआईजी, एसपी सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि मंगलवार को एक लाख के इनामी बदमाश से मुठभेड़ के वक्त सिपाही के सिर में दो गोलियां लगी थी।