फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, पति की दीर्घायु के लिए की कामना

शाहजहांपुर में ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर बृहस्पतिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। उन्होंने अपने पतियों की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में वट वृक्षों के नीचे विशेष पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने वट वृक्ष को हल्दी का लेप लगाया और पीले धागे से सात बार परिक्रमा की। इसके बाद जल अर्पित कर विधिवत पूजन संपन्न किया। पूजन के उपरांत महिलाओं ने अपना व्रत खोला। शहर के इंदिरानगर स्थित ऋृषि आश्रम, कटिया टोला, ओसीएफ इस्टेट में वट वृक्षों पर भीड़ उमड़ी। इसके अलावा बहादुरगंज सहित कई अन्य स्थानों पर भी वट वृक्षों के नीचे महिलाओं का जमावड़ा लगा। बाबा वनखड़ी नाथ मंदिर और हुंडाल खेल के प्राचीन मंदिर में भी सुहागिनों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। यह व्रत पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें