शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर किया गया। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने कहा कि जिले को दुर्घटनामुक्त बनाने की पहल में सभी की सहभागिता जरूरी है। पंच तत्वों से बने शरीर को पंच मंत्रों की सहायता से सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने पर जोर दिया। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, ओवरस्पीड नहीं चलाने की अपील की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार, प्रो.अनुराग अग्रवाल, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ.अरुण यादव, डॉ. शिशिर शुक्ला आदि मौजूद रहे।