शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में रविवार सुबह खेत पर घास काटने गए गांव रायपुर पटियात निवासी 45 वर्षीय श्यामपाल पर बाघ ने हमला कर दिया। किसानों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। हमले में श्यामपाल गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने उनको खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, बाघ के हमले की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।