फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश कर मचाई धूम

शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और युवक बिरादरी की ओर से आयोजित होने वाले तिरंगा कॉन्सर्ट के लिए कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। इस बीच छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश कर धूम मचाई। इस बीच 19 कार्यक्रमों का चयन किया। गांधी भवन में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह दस बजे किया गया। इस बीच छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश कर धूम मचा दी। गीत और नृत्य सराहे गए। चयन समिति ने ताल इंस्टीट्यूट, विजन इंटरनेशनल, लीड कांवेंट स्कूल, हॉली एंजिल्स स्कूल, श्री श्यामलाल अंगनेलाल इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवा, दा मसूरी इंटरनेशनल, श्री नामदेव बाल विद्या मंदिर, डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, ग्रीन वैली कांवेंट , ट्रिन पाथवे, आर्य महिला इंटर कॉलेज, फर्स्ट क्राई इंटेलिटोट्स, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट, एमए पब्लिक स्कूल, नालंदा शिक्षण संस्थान और बिंदास बैंड का कार्यक्रम चयन किया। सभी को 15 अगस्त को शाम पांच बजे से गांधी भवन में कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. हरिवंश कुमार, सह संयोजक कवि डॉ. इंदु अजनबी, पवन सिंह, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, डॉ. पुनीत मनीषी, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, अंकित मिश्रा का सहयोग रहा। संचालन नितेश गुप्ता ने किया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें