शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय महिला कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें सात खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल्स के लिए किया गया है। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि अनुष्का सिंह, प्राची, सदफ, मानसी, कुंती राठौर, शीतल एवं आलिया का चयन मंडल के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि मंडलीय चयन ट्रायल्स 28 जुलाई को डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में आयोजित होंगे। यहां से चयनित मंडलीय टीम 6 से 8 अगस्त तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।