फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दिया धरना

शाहजहांपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने संविदा कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कृष्णानगर स्थित सर्किल कार्यालय में एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया। इस बीच पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में अध्यक्ष अशोक पाल ने कहा कि संविदा कर्मियों का शोषण रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से गठित आउटसोर्स सेवा निगम में ऊर्जा विभाग के सभी आउटसोर्स व संविदा कर्मियों को शामिल किया जाए। संविदा कर्मियों को निगम में समान कार्य समान वेतन के तहत कुशल श्रमिक को 25 हजार व अकुशल श्रमिक को 22 हजार देने की मांग की गई। पूर्व में निकाले गए संविदा कर्मियों को काम पर वापस लेने समेत कई मांगें की गई। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष नवल किशोर पाल, जोन प्रभारी राजेश कुमार, मुनीश पाल, अशोक सक्सेना, पीयूष कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें