शाहजहांपुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गांधी भवन में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार को वह बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह एवं सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने आई थीं। उनका माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। अपना दल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम से पहले मंत्री ने घंटाघर पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।