फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बेहतर कार्य करने पर व्यापारियों ने अफसरों को किया सम्मानित

मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 04:33 PM IST

शाहजहांपुर में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाढ़ में अपने दायित्वों को बेहतर तरीके से निभाने के लिए डीएम, एसपी समेत अन्य अफसरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यापारियों ने उनके कार्यों की सराहना की। जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने शुक्रवार को डीएम धर्मेंद्र, एडीएम अरविंद कुमार और रजनीश मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र के अलावा एसपी राजेश द्विवेदी व एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी देहात दीक्षा अरुण भांवरे व नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बाढ़ आने पर बेहतर कार्य करने को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री तिलकराज भोला, अनीस खान, अजय मोहन शुक्ला, सचिन मिश्रा, हरिराम रस्तोगी, अर्पित मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें