फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-बरेली हाईवे पर स्थित जमुका गांव के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नैनीताल जा रहे कार में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय श्वेता द्विवेदी, 35 वर्षीय शिवम पांडे व उनका दो वर्षीय बेटा माधवन निवासी गोरखपुर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें