शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। सुबह तय वक्त पर ईदगाह बड़े खुत्बे, छोटे खुत्बे, जामा मस्जिद, ईदगाह गदियाना समेत सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान अल्लाह की बारगाह में हजारों लोगों ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।