फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में छाई ईद-उल-अजहा की रौनक, हजारों लोगों ने अदा की नमाज

शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर मुल्क में भाईचारे की दुआ मांगी गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सुबह साढ़े सात बजे बड़ी ईदगाह में शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर कर देश के वर्तमान हालात पर रोशनी डाली। इसके बाद नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में लगे मेले में लोगों ने खरीदारी की। यही पर सपा का कैंप भी लगाया गया। जहां पर जिलाध्यक्ष तनवीर खान समेत अन्य नेताओं ने लोगों से गले लगकर मुबारकबाद दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें