फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: तबादले के विरोध में शिक्षकों ने दिया ज्ञापन, सीडीओ ने जांच कराने का दिया आश्वासन

मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 04:00 PM IST

शाहजहांपुर के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों के तबादले होने के बाद खलबली मची है। ब्लॉक से करीब 70 किलोमीटर दूर तबादला किए गए हैं। शिक्षक संगठन के ब्लॉक से लेकर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी तबादले की जद में आए हैं। ऐसे में शिक्षकों ने मंगलवार को विरोध करते हुए मनमानी करने का आरोप लगाते हुए सीडीओ को ज्ञापन दिया। सीडीओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद जिले में 271 शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी का मिर्जापुर और शिक्षक नेता सरताज अली का कलान तबादला किया। इसी तरह कई अन्य शिक्षक नेताओं के तबादले किए गए हैं। बिना विकल्प मांगे तबादला होने से शिक्षकों में रोष है। प्राथमिक शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने सीडीओ को ज्ञापन दिया। उन्हें बताया कि समायोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं शासनादेशों की अनदेखी की गई है। कई शिक्षकों का एक ही शैक्षिक सत्र में तीन-तीन बार विद्यालय परिवर्तन किया गया, वहीं महिला शिक्षकों, वरिष्ठ शिक्षकों तथा मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को 60 से 70 किलोमीटर दूरस्थ विद्यालयों में समायोजित किया गया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र, जिला मंत्री देवेश बाजपेई, रवींद्र पाल प्रजापति, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें