शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह का शव बुधवार शाम को उनके किराये के मकान में मिला। वह सुबह से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। उनका मोबाइल भी बंद था। परिजनों के चिंता जताने पर शाम करीब छह बजे रोजा थाने की पुलिस उनके आदर्श कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। अंदर कमरे में उनका शव मिला। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।