फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: छात्र-छात्राओं ने निकाली स्कूल चलो रैली, अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए किया प्रेरित

शाहजहांपुर के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने जागरूकता वाले नारे लगाए। इस बीच अभिभावकों से रोज ही स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। सुबह रैली को प्रधानाध्यापिका निकहत परवीन व सहायक अध्यापक दपिंदर कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने व उनका नामांकन कराने की अपील की। शिक्षकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। रैली के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व और बच्चों के सर्वांगीण विकास में नियमित विद्यालय आने की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं शालिनी, वर्षा, साइमा तरन्नुम आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें