शाहजहांपुर में निगोही की रहने वाली शिखा को मंगलवार को एक दिन का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया। कुर्सी संभालने के बाद नगर पंचायत व कृषि से संबंधित समस्याओं को सुना और 24 घंटे में निस्तारण कर अवगत कराने के निर्देश दिए। शिखा ने कहा कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं खुद को कमजोर नहीं समझे, बल्कि अपने लक्ष्य को तय कर चलें। एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि शिखा ने एडीएम की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। संबंधित को समाधान कराने के निर्देश दिए।