फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज हवा और बारिश से पेड़ गिरे, शहर के कई इलाकों में हुआ जलभराव

शाहजहांपुर में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। इसी के साथ तेज हवा की वजह से पेड़ गिर गए। इसके अतिरिक्त जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहे। रविवार तड़के तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। तेज हवा के कारण मोहल्ला बंगश में वर्षों पुराना पेड़ की डाल टूट गई। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी तरह लोगों की टिनशेड भी उड़ गई। कई जगहों पर पेड़ टूटने से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। दूसरी ओर बारिश होने से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। निगोही में सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों का निकलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें