शाहजहांपुर में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता की थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। पुलिस अधीक्षक देहात दीक्षा भावरे अरुण ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।