शाहजहांपुर में 52वीं स्वर्गीय डॉ.जीएल कनौजिया (पूर्व सांसद) मेमोरियल महिला प्रदेश स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता 16 व 17 दिसंबर को होगी। प्रतियोगिता के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शनिवार को शहर के एक होटल में हुई बैठक में जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.संजीव कनौजिया ने बताया कि जिले के इतिहास में पहली बार प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। कबड्डी राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनीबाग के खेल मैदान पर होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश से 16 टीमें आएंगी। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मौका है। उन्हें अच्छे खिलाड़ियों का खेल देखने का मौका मिलेगा। संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने विभिन्न तैयारी को अमली जामा पहनाते हुए कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की। 16 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। प्रेसवार्ता में राहुल तोमर, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मुदित सेठ, प्रेमपाल सिंह, सचिन प्रेमी, विपिन अग्निहोत्री, कोच निशांत चौधरी आदि मौजूद रहे।