फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय प्रकरण: शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

Mon, 27 Jul 2026 05:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने सोमवार को खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश का विरोध किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष हफीज अंसारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जीआईसी मैदान के पास एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शन कर ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने का निर्णय शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, शोध कार्य और भविष्य प्रभावित होगा। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान और पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश तत्काल निरस्त करे। प्रदर्शन में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला, प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्लाह सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, डॉ. दोदराम वर्मा, ज्योत्सना कश्यप, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें