फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में पीडीए संदेश साइकिल यात्रा का शुभारंभ, सपा जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

शाहजहांपुर में सपा की पीडीए संदेश साइकिल यात्रा का शुभारंभ खुदागंज से हो गया। शहर में यात्रा का जोरदार तरीके से स्वागत किया। सपा छात्र सभा के कटरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोज सिंह व सपा लोहिया वाहिनी के कटरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां व पूर्व विधायक राजेश यादव ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कुछ दूर तक साइकिल भी चलाई। पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का रात्रि विश्राम कटरा के सिउरा में होगा। इस बीच पदाधिकारियों ने खुदागंज में शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू, अतिउल्ला सिद्दीकी, खुदागंज के अध्यक्ष राम बहादुर गुप्ता, डॉ.सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें