फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध और अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्तीकरण के आदेश को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को ज्ञापन देकर आदेश को वापस लेने, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ ही आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। खिरनीबाग चौराहे पर सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इसके बाद जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि सरकार को आंदोलनकारी छात्रों से संवाद स्थापित कर न्यायपूर्ण व मानवीय समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। छात्र-छात्राओं के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार की रक्षा करते हुए भविष्य में ऐसे आंदोलनों के प्रति संवेदनशील व संविधानसम्मत दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व एमएलसी अमित सिंह यादव, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, नीरज मिश्रा, परवेज अंसारी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, जीवेंद्र वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें