फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक बयान से सिंधी समाज में उबाल, सोमवार को करेंगे प्रदर्शन

भगवान झूलेलाल पर दिए आपत्तिजनक बयान के विरोध में सिंधी समाज के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देंगे। शाहजहांपुर के एक होटल में रविवार को हुई पत्रकार वार्ता में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश कलानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अमित बघेल ने आराध्य देव भगवान झूले लाल के प्रति आपत्तिजनक बयान दिया है, जो निंदनीय है। भगवान झूलेलाल केवल सिंधी समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रतीक है। उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी असहनीय है। सिंधी समाज हमेशा शांति व सौहार्द का मार्ग अपनाता है, परन्तु अपने आराध्य देव का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। बताया कि सोमवार को सुबह दस बजे खत्री धर्मशाला में पदाधिकारी एकत्रित होंगे और चौक, घंटाघर, सदर बाजार होते हुए कलक्ट्रेट में ज्ञापन देंगे। उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मखीजा ने कहा कि अमित बघेल का बयान धार्मिक असहिष्णुता फैलाने का प्रयास है। महामंत्री बाल किशन रोहरा, सदस्य विजय कलानी, हेमंत रोहरा, सचिन कलानी ने अमित बघेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, सार्वजनिक माफी मंगवाने व भविष्य में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें