फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन देवी के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का पूजन अर्चन किया गया। शाहजहांपुर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए देवी मां के दर्शन किए और मनोकामना मांगी। शहर के टाउन हाल में नौ देवी मंदिर, चौक के फूलमती मंदिर, मंडी स्थित दुर्गा माता मंदिर के साथ ही बाबा विश्वनाथ मंदिर और लाला तेली बजरिया में प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित देवी मां की पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में पूजा से पहले घरों में भी श्रद्धालुओं ने माता की सजाई गई चौकी में पूजन किया। दुर्गा सप्तशती का पाठ करके माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें