फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में दिनभर नहीं निकली धूप, गलन व सर्द हवा से ठिठुरे लोग

शाहजहांपुर में पछुआ हवा से अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। न्यूनतम और अधिकतम पारा के बीच 2.6 डिग्री का अंतर रह गया। दिन में बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। दिन का पारा गिरने से गलन बढ़ गई। इसके साथ ही पछुआ हवा चलने से लोग ठिठुर गए। घरों से निकलने से पहले लोगों ने खुद को गर्म कपड़ों से ढक लिया। बच्चों व बुजुर्गों के लिए सोमवार की ठंड परेशान करने वाली रही। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सामान्य से तेज पछुआ हवा 15 से 20 किमी की रफ्तार से चली। इसकी वजह से गलन बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट हुई। बताया कि मंगलवार को न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। पछुआ हवा चलने की वजह से कोहरा का असर कम रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें