शाहजहांपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जरा सी लापरवाही से लोग साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। तमाम मामले तो पुलिस तक पहुंचते भी नहीं, जिस वजह से घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ठगी से बचने के लिए खुद भी सचेत रहें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। लालच में आकर अनजान लिंक न खोलें और न ही फोन पर आने वाली संदिग्ध कॉल को रिसीव करें। सोशल मीडिया एकाउंट पर मजबूत पासवर्ड डालकर उसे सुरक्षित रखें।