फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में महिलाओं ने सिंदूर खेलने के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

शाहजहांपुर में शारदीय नवरात्र की षष्ठी से मनाए जा रहे दुर्गा पूजा उत्सव का शनिवार को समापन हो गया। शहर खिरनीबाग बाग में कालीबाड़ी मंदिर और लाला रामचरण लाल धर्मशाला में बंगाली समाज के साथ देवी मां में श्रद्धा रखने वाली महिलाओं ने पूजा पंडालों में एकत्रित होकर मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन रहने की मां दुर्गा से कामना की। मान्यता है कि मां दुर्गा नवरात्र में पृथ्वी पर अपने मायके आती हैं और 10वें दिन ससुराल विदा हो जाती हैं। इसे यादगार बनाने के लिए ही सिंदूर खेला की परंपरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें