शाहजहांपुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में किया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय 14 वर्षीय से कम बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का पहला मैच दून इंटरनेशल व संत कबीर पब्लिक स्कूल के बीच पहला खेला गया। इसकी शुरुआत जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं 31 अगस्त तक चलेंगी। इनमें स्कूल, कॉलेज, संस्थानों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।