फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

शाहजहांपुर में अल्पसंख्यक कांग्रेस फ्रंटल संगठन की तरफ से पार्टी कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद किया गया। नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। शोकसभा में अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. फरीद अली खान ने कहा कि मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश मायूस है। किसी भी बड़े नेता के निधन पर गृह मंत्रालय द्वारा अंत्येष्टि की व्यवस्था की जाती है। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए बोध निगम घाट का चयन भाजपा की ओछी मानसिकता दर्शाता है। शोक सभा में प्रमुख रूप से पवन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पूर्व महानगर अध्यक्ष तसनीम अली खान,अल्प संख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, अल्प संख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तस्दीक अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें