शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर घूम रहे छुट्टा पशु को बचाने में कार सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपती, उनके बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। छह घायलों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में कांट थाना क्षेत्र के नवादा नगला बनवारी गांव के रियासत अली (40), उनकी पत्नी आमना बेगम (38), बेटी गुड़िया (6), दानिश की छह साल की बेटी नूर, एटा के डुडवारागंज निवासी अन्नू की मौत हुई है।