फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में चेहल्लुम पर करबला की ओर कूच किए ताजिये, अकीदतमंदों ने किया मातम

शाहजहांपुर में हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत की याद में चेहल्लुम पर ताजियेदारी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। मोहल्लों में मातम के बाद ताजियों का जुलूस मुख्य सड़क पर आते हुए करबला की ओर चल दिया। चेहल्लुम पर मन्नतों के मुताबिक मोहल्ला ककरा कलां, लाल इमली चौराहा, किला, बिजलीपुरा आदि में ताजिये रखे गए थे। बड़े ढ़ोल के साथ मोहल्लों में मातम किया गया। ककरा कलां से जुलूस ईदगाह, लाल इमली चौराहा, घंटाघर होते हुए चमकनी स्थित करबला की ओर कूच कर दिया। मोहल्ला किला से निकले ताजिये का जुलूस सड़क पर आ गए। इस बीच मातम के साथ मर्सिया और नात पेश की गई। अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन और कौम की सलामती के लिए दुआ मांगी। अकीदतमंदों की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह लंगर भी बांटा गया। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर ताजियों के जुलूस की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस की ड्यूटी लगाने के साथ जाम से बचाने के लिए कर्मी लगाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें