फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में बारिश के साथ सावन की विदाई, मौसम हुआ सुहावना

शाहजहांपुर में सावन की विदाई से बारिश के साथ हुई। सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू होने से मौसम का मिजाज बदल गया। एक दिन पहले उमस और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने वाली बहनों को भीगना पड़ गया। बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक पहले से ही संभावना जता रहे थे। वहीं बारिश होने से शहर की सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया और कीचड़ होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदकर डाली गई सड़कों की हुई। इनमें गोविंदगंज में अशोक स्तंभ से कहचरी को जाने वाला मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से सभी को दिक्कत हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें