शाहजहांपुर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन और ददरौल विधानसभा के लिए सोमवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। सुबह सबसे पहले मतदान कर्मियों ने मॉकपोल किया। इसके बाद मतदान शुरू कराया गया। कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना डोरमोंस स्कूल स्थित बूथ पर सुबह सात बजे ही मतदान करने पहुंच गए। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया। शहर के कई पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने पहले मतदान किया, फिर दूसरे काम शुरू किए।