शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार हरदोई जिले के थाना बेहटा गोकुल के गांव मधेना निवासी रईस अली (30) और उनके 12 वर्षीय भांजे की मौत हो गई। दोनों बरात में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग के लिए सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।