शाहजहांपुर के कलान में बिजली की ओवरलोडिंग से बृहस्पतिवार की रात फुंके दोनों ट्रांसफार्मर बदलकर शुक्रवार रात 27 घंटे बाद जैसे-तैसे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन शनिवार सुबह 160 केवी क्षमता का एक ट्रांसफार्मर फिर धूं-धूंकर जल उठा। ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आसपास की दुकानें आग से बाल-बाल बच गईं। इलाके में बिजली गुल हो गई, जिससे ब्रह्मदेवनगर मोहल्ले के सैकड़ों लोगों को दिनभर परेशान होना पड़ा।