फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों को अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला कारागार को जेल मत बोलिए, यह सुधार गृह है। एकांत में बैठकर खुद के शिक्षक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी शाहजहांपुर आऊंगा, तब जेल परिवार से जरूर मिलने आऊंगा। उन्होंने हंसी के लहजे में कहा कि यह दुआ मत कीजिएगा कि भाई आप भी यहां आ जाओ। निमंत्रण पर ही जेल में बुलाना। इस बात पर बंदियों के साथ जेल अफसर भी हंस पड़े।