सर्दी को देखते हुए शाहजहांपुर जिला जेल में रामाश्रम सत्संग टूंडला मथुरा की तरफ से महिला और पुरुष बंदियों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त आध्यात्मिक एवं नैतिक ज्ञान से सम्बंधित पुस्तकें भी दी गईं। कार्यक्रम में आयोजन पंडित मिहीलाल की 125वें अवतरण दिवस पर किया गया। जय अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, ओमकार मनीषी, भगवत दास गुप्ता, विमल गुप्ता, स्वदेश कुलश्रेष्ठ और पूनम रस्तोगी ने पुरुष एवं महिला बंदियों को सामग्री भेंट की। उनके द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि उन्हें जेल में आवश्यकताओं की पूरी जानकारी नहीं थी। इसलिए वह और सामान नहीं ला सके। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने आभार जताया।