फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तृतीय सोपान जांच शिविर जारी, चौथे दिन स्काउट-गाइड की हुई परीक्षा

शाहजहांपुर में भारत स्काउट-गाइड के तृतीय सोपान जांच शिविर के चौथे दिन जारी रहा। इस बीच स्काउट-गाइड की मौखिक परीक्षा भी हुई। रोटी गोदाम स्कूल परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। स्काउट-गाइड ने प्राथमिक सहायता कैंप, मार्चपास्ट, स्काउट गाइड वर्दी की जानकारी की। इसके बाद बायां हाथ मिलाने व कंपास की परीक्षा हुई। शिविर में प्रभारी बीएसए सुरेंद्र मौर्या, बीईओ नगर नागेंद्र सिंह, स्वच्छता प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण में दपिंदर कौर, निकहत परवीन, विजयपाल, विजयकांत, धूप शर्मा आदि मौजूद रहीं। शिविर का समापन शुक्रवार को सुबह दस बजे होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें