शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में लिपुलेख-भिंड हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल बस सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे बस पलट गई। हादसे में चार बच्चों समेत 21 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।