शाहजहांपुर में संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित अटल बिहारी आडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर लोगों को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने संविधान पर प्रकाश डाला। इसके बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना/उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। संविधान के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश एस., सीडीओ अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।