फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : निगोही में नगर पंचायत अध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप, सफाई कर्मियों ने काम किया बंद

मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 03:02 PM IST

शाहजहांपुर के निगोही में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि नाला खोदाई के दौरान अध्यक्ष ने कर्मचारियों से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की। मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। बुधवार को निगोही के रामनगर में नाले की सफाई का काम चल रहा था। यहां पर जेसीबी से कराया जा रहा था। सफाई कर्मचारियों ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि जेसीबी से नाले के कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कर्मचारी दूर खड़े थे। तभी नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा आए और कर्मचारी के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें जाति सूचक गालियां दी। नाराज कर्मचारियों ने काम बंद करते हुए निगोही थाने में तहरीर दी है। पुलिस के कारवाही नहीं करने पर बृहस्पतिवार को भी कर्मचारियों ने काम बंद रखा। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें