फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें

Sun, 19 Jul 2026 12:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। लगातार हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश के साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी सामने आई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से दोपहर करीब 12 बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर पड़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लगातार बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कलान और मिर्जापुर क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को कटान और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका सताने लगी है। प्रशासन भी नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन जलभराव और नदी के बढ़ते जलस्तर ने बरसात के शुरुआती दौर में ही व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें