फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंदगी को लेकर पूरे देश भर में चर्चित हुई पुवायां तहसील, आज भी नहीं सुधरी व्यवस्थाएं

Sun, 05 Jul 2026 03:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील परिसर में खुले में टॉयलेट करने, छुट्टा पशु घूमने और गंदगी को लेकर पूरे देश भर में चर्चित हो गई थी। उस तहसील परिसर में एक साल के बाद भी अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सुधारने की जरूरत नहीं समझी है। यहां लोग खुले में आज भी टॉयलेट जा रहे हैं, तहसील परिसर में खुले में छुट्टा पशु घूम रहे हैं, भवन में जीने की सीढ़ियां गुटखे की पीक से रंगी हैं। शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण भी किया और इन समस्याओं पर सुधार कराने की बात कही। बता दें कि 29 जुलाई को पुवायां तहसील में एसडीएम का पदभार ग्रहण करने वाले आईएएस रिंकू सिंह राही ने गंदगी को लेकर वकीलों के सामने उठक बैठक लगाई थी और वीडियो वायरल होने से देश भर में पुवायां तहसील की गंदगी चर्चा का विषय बन गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें