शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के हुलासनगरा ओवरब्रिज के नीचे लाल रंग के कपड़े पहने तस्कर को स्मैक पहुंचाने आए दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 79 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धान निवासी मन्नान और इमरान हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।