शाहजहांपुर के रोजा स्थित रिलायंस थर्मल पॉवर में आपदा से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल की गई। इसमें आग लगने पर बचाव के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को जानकारी दी गई। रिलायंस तापीय परियोजना में कोयले से बिजली का उत्पादन किया जाता है। बिजली को उत्पादित करने के बाद सीधे ग्रिड को सप्लाई दी जाती है। कोयले के जरिये बनने वाली बिजली में हादसों से बचाव के लिए मॉक ड्रिल की गई। दमकल यूनिट के कर्मचारियों ने आग लगने पर बुझाने के साथ ही झुलसने वालों को तुरंत ही स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने का रिहर्सल किया। एफएसओ डॉ.बीएन पटेल ने अधिकारियों व सुरक्षा कर्मचारियों को बताया कि आग की घटना से निपटने के लिए संसाधन के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। अग्निशमन यंत्र का होना बेहद जरूरी है। बताया कि ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों में आपात स्थिति से निपटने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया।